मकर संक्राति उत्सव पर विहिप ने किया सहभोज का आयोजन



मोतिहारी - विश्व हिन्दू परिषद के द्धारा आज पिपरा के जंगीरहा मठ के प्रांगण मकर संक्राति उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर सामाजिक समरसता के संदेश देने के लिए सहभोज का कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कमल किशोर सिंह एवं स्वागत प्रमोद कुमार ने किया। उक्त कार्यक्रम मे पिपरा विधायक श्याम बाबू यादव ने भी शिरकत कर हिन्दू संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।इस मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र संपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने कहा कि आज के दिन विहिप बजरंगदल अपने वंचित परिवारों के बीच सहभोज का कार्यक्रम कर इस पर्व को सामाजिक समरसता के रूप में मनाता है।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति का पर्व समरसता का प्रतीक है। इस दिन हमें जात-पात से ऊपर उठकर हिन्दुत्व को मज़बूत करने का संकल्प लेना चाहिए ताकि भारत को पुनः विश्व गुरु बनाया जा सके। हमें जाति तोडकर , हिंसा को छोडकर शोषण विहीन को समाज बनाने का संकल्प लेना होगा। उक्त कार्यक्रम को विहिप के विभाग संपर्क प्रमुख दयाशंकर बजाज और जिला मीडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश ने भी सम्बोधित किया। मौके पर वकील सिंह बाबा किरण दास महंथ रामदास राम किशोर सिंह के डी प्रजापति सहित अनेक विहिप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।