देश में 19 दिन में एक करोड़ से अधिक लोगों को बूस्टर डोज दी गईः डॉ.मनसुख मंडाविया



नई दिल्ली - देश में हेल्थ केयर और फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ 60 साल से ऊपर वाले सभी लोगों को दिए जा रहे बूस्टर डोज की संख्या एक करोड़ पार कर गई है। शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा सिर्फ 19 दिन में ही एक करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर गया।

उन्होंने ट्वीट करके कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केवल 19 दिन में हेल्थकेयर व फ्रंटलाइन वर्कर्स तथा 60 से अधिक आयु वाले पात्र लोगों को 1 करोड़ से अधिक डोज दी जा चुकी है।