भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नमो ऐप से माईक्रो डोनेशन



मोतिहारी - पूर्वी चंपारण जिला भाजपा की ओर से राष्ट्रव्यापी माइक्रो डोनेशन अभियान के तहत पार्टी फंड में डोनेशन का काम तेजी से चलाया जा रहा है। इस अभियान की शुरूआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 25 दिसम्बर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया था। जिसमे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों से 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक दान देने की अपील की गयी थी। इस कार्यक्रम का समापन दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को किया जायेगा।

जिले में माइक्रो डोनेशन अभियान के प्रभारी विनोद कुशवाहा ने बताया कि इसके तहत भाजपा कार्यकर्ता लोगों से नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन करने के लिए आग्रह कर रहे है। इस क्रम में आज स्थानीय नगर भवन में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर प्रधानमंत्री के उद्बोधन कार्यक्रम में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं,नेताओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने बडी संख्या माईक्रो डोनेशन कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपना योगदान दिया। इस अवसर पर बिहार सरकार के गन्ना मंत्री प्रमोद कुमार जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना पूर्व जिला अध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष बसंत मिश्रा,डॉ. हेना चंद्रा,जिला महामंत्री डॉ लालबाबू प्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।