देश की आत्मा की आवाज थीं लता मंगेशकर : राज्यपाल



देहरादून -  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने भारत रत्न प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे अपने स्वरों से भारतीय संगीत को समृद्ध बनाया। लता जी देश की आत्मा की आवाज थी। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके संगीत ने भारतीय जनमानस में भावुकता, संवेदनशीलता और सकारात्मकता का संचार किया। वह अपने संगीत के माध्यम संगीत प्रेमियों और भारतीय जनमानस के हृदय में सदैव अमर रहेंगी। उनका निधन समस्त देशवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रभु पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे तथा विश्वभर में उनके असंख्य प्रशंसकों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।