फिरोजाबाद, इटावा व कन्नौज में योगी और हमीरपुर में स्वतंत्रदेव सिंह करेंगे चुनावी सभा



लखनऊ - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को फिरोजाबाद, इटावा व कन्नौज के प्रवास पर रहेंगे। वह यहां कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। वहीं भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर व महोबा में चुनावी सभाएं करेंगे।

भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी हिमांशु दुबे ने सोमवार को यहां जारी एक बयान में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:20 बजे सोरो मेला ग्राउण्ड, कासगंज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे गिरधारी इण्टर कॉलेज, सिरसागंज, फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 1:30 बजे आरआरएम इण्टर कॉलेज, टूण्डला, फिरोजाबाद में जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2:40 रामलीला मैदान, इटावा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात सायं चार बजे केके. इण्टर कॉलेज, बोर्डिग ग्राउण्ड, कन्नौज में जनसभा को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हमीरपुर व महोबा प्रवास पर रहेंगे। यहां कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। सिंह दोपहर 12:50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा, हमीरपुर में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। वहीं दोपहर 2:30 बजे महोबकंठ मेला ग्राउण्ड, चरखारी, महोबा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 3:40 सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज, महोबा में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगें।