महाराष्ट्र : 50 नेताओं ने उद्धव का साथ छोड़ा, शिंदे के साथ आए



मुंबई - शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे को पालघर में करारा झटका लगा है। लगभग पचास नेताओं ने उनका साथ छोड़ दिया है। यह सभी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ आ गए हैं। इनमें सांसद राजेंद्र गावित, कई विधायक और पदाधिकारी शामिल हैं।

राजेंद्र गावित ने एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है। शिंदे से मुलाकात के समय उनके साथ विधायक श्रीनिवास वनगा, पालघर जिलाध्यक्ष राजेश शाह, जिला परिषद सदस्य प्रकाश निकम, जिले की कुछ नगर पंचायतों के पार्षद, पंचायत समिति अध्यक्ष, सदस्य व प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इससे पहले मीरा भाईंदर के आठ नगर सेवक शिंदे गुट में शामिल हो चुके हैं। यह सभी लोग तीन दिन पहले विधायक प्रताप सरनाईक के साथ शिंदे से मिले थे। वसई शिवसेना में भी बड़े पैमाने पर फूट है। यहां कई नगर सेवकों के स्वर बागी हो चुके हैं।