ब्रज मंडल यात्रा को लेकर हुआ विवाद - आगजनी होने के बाद इंटरनेट बंद



हरियाणा(डेस्क) - नई दिल्ली। हरियाणा के मेवात में ब्रजमंडल यात्रा के दौरान दो समुदायों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि कई गाड़ियों में आग लगा दी गई। पुलिस प्रशासन ने एतिहायत के तौर पर इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी हैं । गौरतलब है कि हरियाणा के नूह में ब्रजमंडल यात्रा निकाल रही थी।

 बताया जाता है कि इस यात्रा के दौरान दो समुदायों में तनातनी हो गई जिसके बाद दोनों तरफ से जब झड़प हुई तो पत्थर बाजी की घटना होने के साथ-साथ गाड़ियों में आग लगा दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन का भारी अमला मौके पर पहुंच गया।