ज्ञानवापी करोड़ों लोगों की आस्था का विषय, सर्वे में एतिहासिक सच्चाई आएगी सामने : भूपेंद्र चौधरी



  • लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा  पूरी तरह से तैयार

कानपुर (आरएनएस ) - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी  लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुरुवार को कानपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। ज्ञानवापी पर सर्वे को लेकर हाईकोर्ट की हरी झंडी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पहली प्रतिक्रिया दी है। 

उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी को लेकर कहा कि एतिहासिक सच्चाई सामने आने की बात कही। आगे कहा कि हम जनता के बीच मुद्दे उठाते रहेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

ज्ञानवापी करोड़ों लोगों की आस्था का विषय है। सर्वे का भाजपा स्वागत और सम्मान करती है। सर्वे में एतिहासिक सच्चाई सामने आएगी। सर्वे के बाद से उस सच्चाई को देश के सामने लाया जाएगा। न्यायालय में हमारा पूरा विश्वास है। सभी को धैर्य रखना चाहिए। इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए। सभी को शांतिपूर्वक इस फैसले को स्वीकार करना चाहिए।
 
संविधान उन्हें अधिकार देता है, अगर वो किसी निर्णय से सहमत नहीं हैं। वो सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट का विकल्प उनके पास है। कोर्ट जो भी आदेश देगा, हम सभी उसका सम्मान करेंगे। ये हमारे लिए आस्था से जुड़ा विषय है। हमारी पार्टी उसका सम्मान करेगी।

दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए : भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किदवई नगर से विधायक महेश त्रिवेदी के संयोजन में दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, एमएलसी अरुण पाठक, विधायक नीलिमा कटियार,सुरेश अवस्थी,जिलाध्यक्ष सुनील बजाज,बीना आर्या,पूर्व मंत्री बाल चंद्र मिश्र,भूपेश अवस्थी, रीता शास्त्री आदि मौजूद रहे।

जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ बैठक : क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ने ललितपुर जिला पंचायत अध्यक्ष व सदस्यों के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष ने साफ किया कि लोकसभा चुनावों को लेकर पार्टी पूरी तरह से तैयार है। कार्यकर्ताओं को जमीन में उतर कर सिर्फ सरकार की योजनाओं और कार्यों पर बात करनी है।