अब कमजोर पड़ रहा मानसून! इन राज्यों में नहीं होगी बारिश, आईएमडी ने बढ़ाई चिंता



नई दिल्ली(आरएनएस) - जुलाई में भारत के अधिकांश राज्यों में रंग दिखा चुका मॉनसून अब कुछ शांत होने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी ढ्ढरूष्ठ ने ऐसे संकेत दिए है कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून कमजोर चरण में जा चुका है। हालांकि, आने वाले 4-5 दिनों में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर में भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं।

मौसम विभाग के महानिदेशक ने कहा कि हिमालय की तलहटी और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होगी। हम बारिश की कमी का सामना कर रहे बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे राज्यों में बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मॉनसून की कमजोर स्थिति कम से कम 20 अगस्त तक बनी रहेगी। उन्होंने इसे अल नीनो का असर बताया है। असम में बाढ़ की आशंका है, क्योंकि नेपाल में भारी बारिश हो रही है। बिहार में भी बाढ़ आ सकती है।

6 अगस्त तक देश में 3 फीसदी ज्यादा बारिश हुई। इस दौरान पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में 23 प्रतिशत कम बारिश दर्ज़ की गई। जबकि, उत्तर पश्चिम भारत में 22 फीसदी ज्यादा बरसात हुई।