मिशन शक्ति के अंतर्गत पुलिस ने महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुण



बिसवां नगर (आरएनएस )। विकासखंड बिसवां थाना रामपुर कलां क्षेत्रांतर्गत मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत ग्राम चहारपुर में रमाकांत त्रिपाठी के आवास पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मिली जानकारी अनुसार थाना रामपुर कलां पुलिस द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन ग्राम चहारपुर में रमाकांत त्रिपाठी के आवास पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना रामपुर कलां की आरक्षी राधा पुंडीर द्वारा गांव की महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जानरूक किया गया, और बताया गया कि गांव में किसी तरह की घटना होने पर 112, घरेलू हिंसा के लिए 1090, बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों के लिए चाइल्ड लाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 और 102 आदि नंबरों पर फोन करके पुलिस की मदद ली जा सकती है।

इस अवसर पर, पूजा त्रिपाठी, रजनी देवी, साधना त्रिपाठी, प्रतिभा, रामकुमारी, राखी, प्रकाशनी, संतोष कुमारी, मैकिन, भावना, कमला देवी, जयकोरा, रोली वर्मा, रुकसाना, मोहिनी के साथ भारी संख्या में गांव की महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की हेड कांस्टेबल राजेश कुमार शर्मा के साथ ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, प्रधान कौशल यादव, विवेक त्रिपाठी और अविरल त्रिपाठी ने व्यवस्था संभाली।