नए रूप रंग मे एयर इंडिया, पेश किया नया लोगो



नई दिल्ली - टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन एयर इंडिया ने गुरुवार को अपने नए लोगो और डिजाइन का खुलासा किया। नए लोगो का नाम 'द विस्टाÓ होगा। अपने लोगो के हिस्से के रूप में, एयर इंडिया ने लाल और सफेद और बैंगनी रंगों को बरकरार रखा है।

इस नए लुक में एयर इंडिया ने ऐतिहासिक रूप से भारत में उपयोग की जाने वाली खिड़की से मिलती है। भारतीय प्रतिष्ठा और समृद्ध इतिहास से प्रेरणा लेते हुए इसे एक गोल्डेन फ्रेम वाले विंडो के तौर पर रखा गया है, जो नए ब्रांड डिजाइन सिस्टम का सेंटर है।  एयर इंडिया ने इस नए लोगो को 'द विस्टा' नाम दिया है। नए लोगो की लॉन्चिंग के दौरान टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि एयर इंडिया टाटा ग्रुप के लिए एक व्यवसाय नहीं, पैशन है। अब यह पैशन एक राष्ट्रीय मिशन हो गया है। टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि एयर इंडिया को विश्व स्तरीय विमानन कंपनी बनाने के सफर की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि नया लोगो विस्टा ऐतिहासिक रूप से असीम संभावनाओं, प्रगति और आत्मविश्वास को दर्शाता है।