चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल, भारत ने रचा इतिहास



नई दिल्ली (डेस्क) - भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने चांद पर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हो गई है।

इसके साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर उतरने वाला पहला देश बन गया। चंद्रयान-3 चंद्र मिशन की उल्लेखनीय सफलता के लिए पीएम मोदी ने इसरो (ISRO) को बधाई दी है। अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि यह भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक दिन है।