भारतीय और मलेशियाई सेना ने शुरू किया एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’



नई दिल्ली (डेस्क) - भारतीय और मलेशियाई सेना ने शुरू किया एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’ शुरू किया है। इस अभ्यास में मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन और भारतीय राजपूत रेजिमेंट की बटालियन के सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर, 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में हुआ था।

सैन्य सूत्रों के मुताबिक एक्सरसाइज ‘हरिमाउ शक्ति’ 5 नवंबर तक चलेगा। इसमें दोनों पक्षों के लगभग 120 जवान शामिल हो रहे हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है।