सहारा ग्रुप के प्रमुख सुब्रत रॉय का 75 साल की उम्र में निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस



लखनऊ(डेस्क) - सहारा ग्रुप के फाउंडर सुब्रत रॉय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है, वो 75 वर्ष के थे। कंपनी के प्रवक्ता ने एक रिलीज में बताया है, सहारा इंडिया परिवार हमारे माननीय 'सहाराश्री' सुब्रत रॉय सहारा, प्रबंध कार्यकर्ता और अध्यक्ष, सहारा इंडिया परिवार के निधन की सूचना बेहद दुख के साथ दे रहा है।

आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के सहारा शहर लाया जाएगा। अपने कार्यकाल के दौरान सुब्रत रॉय ने सहारा ग्रुप को मल्टी बिलियन डॉलर की कंपनी बना दिया था, जो भारत में सबसे ज्यादा रोजगार देने वाली कंपनियों में से एक बनी थी।