संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक, दर्शकदीर्घा से सदन में कूदे 2 लोग



नई दिल्ली(डेस्क) - संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। संसद की कार्यवाही के दौरान दो अज्ञात लोग दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए।  दोनों शख्स के सदन में कूदते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दोनों शख्स कुछ स्प्रे करने लगे। संसद के अंदर पीले रंग का धुआं फैल गया।

संसद के सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आ गए। आनन फानन में सुरक्षा कर्मियों ने दोनों शख्स को काबू में कर लिया गया। इस अफरा-तफरी के दौरान कई सांसद सदन से बाहर आ गए। जानकारी के मुताबिक दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से सदन में कूदने साथ ही कुछ स्प्रे करने लगे। सदन के अंदर पीले रंग की गैस फैल गई। अफरातफरी के बीच दोनों शख्स को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया।