भारत को सैकड़ो वर्ष आगे ले जाने के लिए हम चुनाव लड़ रहे हैं - जे पी नड्डा



  • राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भाजपाईयों ने किया स्वागत

प्रयागराज। भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का प्रयागराज एयरपोर्ट पर आगमन पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होने भाजपा इलाहाबाद संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, कौशांबी के प्रत्याशी विनोद सोनकर एवं फूलपुर संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी के प्रत्याशी प्रवीण पटेल को जीत की अग्रिम बधाई दी।

श्री नड्डा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं  को संदेश देते हुए कहा कि 2024 लोकसभा का चुनाव हम भारत को सैकड़ो वर्ष आगे ले जाने के लिए लड़ रहे हैं। यह चुनाव विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देगी।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा लगभग 11:00 बजे दिल्ली से चलकर प्रयागराज एयरपोर्ट आए और लगभग 15 से 20 मिनट तक रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जाना तत्पश्चात मध्य प्रदेश के सतना सीधी में हो रहे जनसभा के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नरेंद्र कुमार सिंह गौर, महापौर गणेश केसरवानी, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, इलाहाबाद सांसद प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, कविता यादव त्रिपाठी, सांसद विनोद सोनकर, विधायक प्रवीण पटेल, जिला अध्यक्ष गंगा पर कविता सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष जमुना पार विनोद प्रजापति, इलाहाबाद लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल, फूलपुर लोकसभा प्रभारी बालेंदु मणी त्रिपाठी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, पूर्व विधायक संजय गुप्ता और राजेश केसरवानी शहीद कई अन्य लोग मौजूद रहे।