सोनम बाजवा ने अपने लुक्स और स्टाइल से खींचा दर्शकों का ध्यान, उनके बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज के फैंस दीवाने

एक्ट्रेस सोनम बाजवा अपनी खूबसूरती और अभिनय से किसी को भी अपना मुरीद बनाने का हुनर बखूबी जानती हैं। पंजाबी फिल्मों के साथ ही उनकी सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। फैंस उनकी एक झलक के लिए बेताब रहते हैं। वहीं, एक्ट्रेस सोनम बाजवा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
अभिनेत्री सोनम बाजवा की अदाओं और खूबसूरती की वजह से उनके फैंस कायल हैं। सोनम बाजवा की फोटोज और वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, जिससे वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।
उनके फैशनेबल अंदाज के अलावा, उनकी अभिनय क्षमता ने भी उन्हें पंजाबी और बॉलीवुड के दर्शकों के बीच लोकप्रिय बनाया है। अभिनेत्री सोनम बाजवा की खूबसूरती और उनकी अदाओं के लोग दीवाने हैं।
उनकी स्माइल उनके लुक में चार चांद लगा देती है। सोनम बाजवा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, जहां उनकी पोस्ट्स को लाखों लोग पसंद करते हैं।
उनके इंस्टाग्राम पर 14 मिलियन से ज़्यादा फॉलोअर्स हैं। सोनम बाजवा ने कई पंजाबी और हिंदी मूवीज में काम किया है।
बेस्ट ऑफ़ लक से उन्होंने पंजाबी सिनेमा में डेब्यू किया और जल्द ही वह एक लोकप्रिय चेहरा बन गईं। उन्होंने स्ट्रीट डांसर 3डी और बाला जैसे हिंदी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। उनका फैशनेबल अंदाज़ भी लोगों को बहुत पसंद आता है। उनकी फोटोज अक्सर वायरल हो जाती हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular