सारा अर्जुन ने दिखाया अपना कातिलाना अंदाज, ग्लैमरस अंदाज से सोशल मीडिया पर लगा दी आग

छोटी ऐश्वर्या यानी सारा अर्जुन ने पहली बार बड़े पर्दे पर हीरोइन बनकर धमाल मचा दिया है। लोग उनकी अदाओं पर लट्टू हो चुके हैं। सारा फिल्म में मेन लीड के तौर पर दिख रही हैं।
सारा अर्जुन ने वैसे तो कई विज्ञापन और फिल्मों में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया है।लेकिन, एक्ट्रेस बनकर उन्होंने अपनी अदाओं से अच्छे-अच्छों को पछाड़ दिया है। पोन्नियिन सेल्वन 2 में सारा ने ऐश्वर्या राय बच्चन के बचपन वाला किरदार निभाया था। उसी के बाद से उन्हें छोटी ऐश्वर्या का टैग मिल गया। अब तो वो बी-टाउन की बड़ी-बड़ी हसीनाओं पर भारी पड़ रही हैं। इसी बीच उन्होंने ब्लैक गाउन पहनकर खूब कहर बरपाया है।
सारा को जब भी फिल्म के प्रमोशनल इवेंट्स में देखा गया तो उन्होंने एक से बढ़कर एक किलर लुक से हर किसी को हैरान कर दिया।
सारा के आउटफिट में बोल़्डनेस के तड़के के साथ इनोवेटिव स्टाइल की झलक भी देखने को मिल रही है। दरअसल, ब्लैक शिमरी फैब्रिक से बने गाउन को डीप नेकलाइन देकर इसमें टीज एलिमेंट जोड़ा गया। साथ ही उभरा हुआ डिजाइन लुक में आर्टिस्टिक वाइब लेकर आ रहा है।
स्कर्ट पोर्शन की डीटेल्स पर गौर करें तो इसे प्लीट्स के साथ फ्लोइ रखते हुए दोनों साइड वेस्ट पर फ्लोरल पैटर्न बनाया और उसे ब्लैक बीड्स से हाइलाइट किया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular