क्यों नामी एयरलाइन पर फूटा सोनाक्षी का गुस्सा? पोस्ट करके सुनाई खरी-खोटी, फिर कर दी डिलीट

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट साझा की, जिसमें वह एयर इंडिया एयरलाइन को खरी-खोटी सुनाई। कुछ देर बाद एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया। लेकिन सोनाक्षी के साथ ऐसा क्या हुआ, जो वह एयरलाइन को भला-बुरा कहने लगीं।
6 घंटे देर हुई सोनाक्षी की फ्लाइट
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा था, ‘एयर इंडिया आपसे नफरत है। सुबह 5 बजे की फ्लाइट पकड़ने के लिए चार बजे एयरपोर्ट आई। लेकिन फ्लाइट 11 बजे जाकर चली। ऐसा लगता है कि यह नेशनल कैरियर है? इसे बेहतर करो।’ एयर इंडिया की फ्लाइट में देरी की वजह से सोनाक्षी को जहां जाना था, वह वहां समय पर नहीं पहुंच सकी। गुस्से में उन्होंने इस पर सोशल मीडिया पोस्ट की, लेकिन बाद में इस पोस्ट को हटा भी दिया।
पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक एयरलाइन को आड़े हाथों लिया था
पिछले दिनों शत्रुघ्न सिन्हा ने भी एक एयरलाइन पर तंज कसा था। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ लिखा है, ‘ब्रेकिंग न्यूज! आमिर खान ने इंडिगो की असफलता से प्रेरित एक नई फिल्म का एलान किया है। नाम है ‘सारे जमीन पर’। कुछ दिन पहले इंडिगो एयरलाइंस के कारण कई यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इस मामले ने सोशल मीडिया पर भी तूल पकड़ा था।
कैसा चल रहा है सोनाक्षी सिन्हा का करियर फ्रंट?
सोनाक्षी सिन्हा की इस साल दो फिल्में रिलीज हुईं, ‘निकिता रॉय’ और ‘जटाधरा’। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर पति जहीर इकबाल के साथ व्लॉग भी पोस्ट करती हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular