निक जोनस ने की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, लिखा- ‘फिल्म ‘द ब्लफ’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर…’

गायक और अभिनेता निक जोनस ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सुपरस्टार पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की। इसके साथ ही निक ने ‘द बल्फ’ में मुख्य अभिनेत्री और निर्माता के रूप में उनकी दोहरी भूमिका की प्रशंसा की।
निक ने की प्रियंका की तारीफ
फिल्म ‘द ब्लफ’ के प्रीमियर पर प्रियंका के साथ हाथ में हाथ डाले चलते हुए अपनी कई तस्वीरें साझा करते हुए निक ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ”द ब्लफ’ के सेलिब्रेशन में एक कमाल की रात थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस, आपको इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के साथ-साथ निर्माता के रूप में भी देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।’
‘द ब्लफ’ की रिलीज का निक को है इंतजार
निक ने आगे लिखा, ‘आपने ‘ द ब्लफ’ की कहानी में जो जज्बा और ताकत भरी है। उसकी वजह से मैं हर दिन आपके लिए और ज्यादा सम्मान महसूस करता हूं। इतनी शानदार और खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम, कास्ट और क्रू को ढेर सारी बधाई। 25 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ के इस रोमांचक सफर का इंतजार बहुत बेसब्री से है।’
कब रिलीज होगी ‘द ब्लफ’
प्रियंका ने ‘द ब्लफ’ में अभिनय के साथ इसका निर्माण भी किया है। यह फिल्म समुद्री लोक कथाओं पर आधारित है। ‘द ब्लफ’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन फ्रैंक ई। फ्लावर्स ने किया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन ने अभिनय किया है। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular