वन पीस में दिशा पाटनी ने दिए लाजवाब पोज

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें दिशा पाटनी का नाम जरूर शामिल होगा। दिशा पाटनी वो बी टाउन एक्ट्रेस हैं, जो आए दिन अपनी शानदार तस्वीरों के जरिए महफिल लूटती हुईं नजर आती हैं।
अभिनेत्री दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता हैं कि उन्होंने वन पीस में कई पोज दिए हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है मेरी सबसे प्यारी तस्वीर। दिशा की तस्वीरों को फैंस पसंद कर रहे हैं और उस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा आप हमेशा से खूबसूरत हैं। एक दूसरे यूजर ने उन्हें एशिया क्वीन बताया हैं। हाल ही में दिशा तमिल फिल्म कंगुवा में नजर आई थी। अगली बार वह फिल्म आवारपन 2 और वेलकम टू द जंगल में आने वाली हैं। वह तमिल-अंगे्रजी फिल्म हिलेरियस गार्ड्स सांगा का भी हिस्सा होंगी।
अक्सर देखा गया है कि दिशा पाटनी जब भी सोशल मीडिया पर कोई तस्वीर शेयर करती हैं, वो चंद मिनटों में फैंस के बीच चर्चा का विषय बन जाती है।
आलम ये है कि हमेशा की तरह इस बार भी दिशा की ये लेटेस्ट तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एमएस धोनी-द अनटोल्ड स्टोरी से हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने वालीं दिशा पाटनी ने अब तक अपनी कमाल की अदाकारी से हर किसी को प्रभावित किया है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular