तापसी पन्नू की कोर्टरूम ड्रामा अस्सी और मृणाल ठाकुर-सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक फिल्म दो दीवाने सहर में का 20 फरवरी को क्लैश हुआ था। ओपनिंग डे पर दो दीवाने सहर में ने अस्सी को पीछे छोड़ दिया था लेकिन अब बीकडेज में तापसी पन्नू की फिल्म के नंबर्स में थोड़ी बढ़त देखी गई है और इसने मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा को पीछे छोड़ दिया है। बॉक्स ऑफिस पर खराब परफॉर्म करने के बावजूद, दोनों नई रिलीज़ ने 5 करोड़ रुपयों का आंकड़ा पार कर लिया है। चलिए यहां जानते हैं अस्सी और दो दीवाने सहर में ने रिलीज के छठे दिन कितना कलेक्शन किया है?
अस्सी तापसी पन्नू और फिल्ममेकर अनुराग सिन्हा की तीसरी फिल्म है। कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ने वीकडेज में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म से थोड़ा बेहतर परफॉर्म किया है।हालांकि कुल कलेक्शन के मामले में दोनों में बराबर की टक्कर दिख रही है। बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा भीड़ नहीं खींच पाने के बावजूद, इस लीगल सोशल ड्रामा फिल्म ने 5 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। हालांकि वीकडेज में ये लाखों में सिमट गई है।
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो अस्सी ने पहले दिन 1 करोड़ से खाता खोला था। इसके बाद दूसरे दिन इसने 1।6 करोड़, तीसरे दिन 1।6 करोड़, चौथे दन 70 लाख और पांचवें दिन 85 लाख रुपये कमाए। वहीं अब सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज के 6ठे दिन, अस्सी ने 0।55 करोड़ रुपये (शुरुआती अनुमान) कमाए हैं। इसके बाद इसका भारत में 6 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 5।75 करोड़ रुपये हो गया है।
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फ्रेश केमिस्ट्री और रॉ लव स्टोरी फैंस का दिल नहीं छू पाई। स्क्रीन पर आने के पहले दिन अच्छी शुरुआत के बाद, इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के नंबर्स में वीकडेज में अब लगातार गिरावट देखी गई है। यह वर्किंग डेज में कमाई के मामले में तापसी की अस्सी से भी पीछे चल रही है।
दो दीवाने के सहर में के कलेक्शन पर गौर करें तो इसने पहले दिन 1।25 करोड़ से शुरुआत की थी। इसके बाद दूसरे दिन 1।5 करोड़, तीसरे दिन 1।45 करोड़, चौथे दिन 60 लाख और पांचवे दिन 55 लाख की कमाई की। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक दो दीवाने सहर में ने रिलीज के छठे दिन 40 लाख रुपये कमाए हैं। इसी के साथ इस फिल्म की 6 दिनों की भारत में कुल कमाई अब 5।75 करोड़ रुपये हो गई है।
बॉक्स ऑफिस पर अस्सी और दो दीवाने सहर में के बीच कांटे की टक्कर, दोनों ही फिल्मों का कुल कलेक्शन बराबर

