पति पत्नी और वो दो सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। फैंस इसकी झलक पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने उनके इस इंतजार पर अब ब्रेक लगा दिया है । मेकर्स ने आयुष्मान खुराना, सारा अली खान और वामिका गब्बी की अभिनीत फिल्म का टीजर जारी किया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बढ़ा दी है। इस टीजर में हंसी, कन्फ्यूजन और जबरदस्त हंगामे का एक मजेदार सफर देखने को मिलेगा।
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पति पत्नी और वो दो का टीजर अपलोड किया है और कैप्शन में लिखा है, समय सब कुछ बदल देता है, पर पतियों की फितरत उसके भी बस में नहीं, आ रहे हैं प्रजापति पांडे, इस बार अपनी पत्नी और वो दो के साथ, पति पत्नी और वो दो का टीजर अब जारी । 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में।
1 मिनट 22 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक वॉयसओवर के साथ हुई जिसमें बताया गया कि समय के साथ-साथ बहुत कुछ बदला, पर पतियों की फितरत कभी नहीं बदली। वीडियो में दिखाया गया है कि आयुष्मान के ऑफिस में कोई लड़की मिलने आती है, जिसे देख वह मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
यहां उनके इस अंदाज को पतियों की फितरत से तुलना की जाती है। विजय राज नामक पुलिसकर्मी, जो आयुष्मान से बात कर रहा है और कह रहा है, क्या तो किस्मत पाए हो यार, एक दोस्त के साथ पकड़े गए, दूसरा दोस्त छुड़ाने चली आई और ये तीसरी, दोस्त ही है ना?
टीजर में इसे पतियों का यूनिवर्स कहा गया है, और इसमें आयुष्मान को सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के साथ रोमांस करते हुए दिखाया गया है। टीजर में उन्हें अफरा-तफरी के बीच रास्ता निकालते हुए भी दिखाया गया है, और आखिर में वे चारों एक साथ बंधे हुए एक खतरनाक स्थिति में फंसे हुए नजर आते हैं।
2019 की फिल्म पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन को दो औरतों के प्यार के बीच फंसा हुआ देखने के बाद, इसका सीक्वल पति पत्नी और वो दो इस कहानी को एक नए लेवल पर ले जाता है। इस बार फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान खुराना दो नहीं, बल्कि तीन औरतों – सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह के बीच फंसे हुए हैं।
पति पत्नी और दो को मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है। इसका निर्माण भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

