सूर्या स्टारर फिल्म में तृषा ने अहम किरदार निभाया है। हाल ही में तृषा ने सूर्या के भाई कार्थी के साथ मिलकर फैंस को सरप्राइज कर दिया। अचानक चेन्नई के एक थिएटर में पहुंचकर फैंस को हैरान कर दिया। फैंस थिएटर में फिल्म और स्टार कास्ट को लेकर काफी उत्साहित नजर आए। यहां देखिए तस्वीरों में देखिए तृषा और कार्थी के फैंस के साथ बिताए गए कुछ खास पल।
तृषा को देखकर फैंस के चेहरे पर मुस्कान आ गई। एक्ट्रेस के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए फैंस के बीच होड़ दिखी। तृषा ने भी किसी फैन को निराश नहीं किया। फिल्म की स्टार कास्ट को देखकर फैंस के बीच जश्न का माहौल जैसा बन गया। कोई सीटी बजाता दिखा तो किसी ने खूब शोर मचाकर स्टार कास्ट का हौसला बढ़ाया।
कार्थी ने फैंस के साथ बैठकर देखी फिल्म
तृषा के अलाव चेन्नई के थिएटर में एक्टर कार्थी भी पहुंचे थे। वह दर्शकों के साथ फिल्म देखते हुए नजर आए। कार्थी फिल्म के लीड एक्टर सूर्या के भाई हैं और भाई को सपोर्ट करने के लिए ‘करुप्पु’ का प्रमोशन कर रहे हैं।
फिल्म में नजर आए ये स्टार
आरजे बालाजी द्वारा निर्देशित ‘करुप्पु’ में सूर्या और तृषा के साथ इंद्रन्स, नट्टी सुब्रमण्यम, स्वासिका, शिवदा, सुप्रीत रेड्डी और योगी बाबू भी अहम किरदारों में हैं। यह मुख्य कलाकारों की एक साथ चौथी फिल्म है, इससे पहले वे मौनम पेसियाधे (2002), आयुथा एझुथु (2004) और आरू (2005) में साथ काम कर चुके हैं।
तृषा और कार्थी को चेन्नई के थिएटर में देख चौंके फैंस, ‘करुप्पु’ फिल्म की स्क्रीनिंग में दिखा जश्न का माहौल

