लेटेस्ट न्यूज़
26 Aug 2026, Wed

कंगना की ‘जवानी’ पर सवाल, रामदेव को मिला करारा जवाब, विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट तक

नई दिल्ली। बीजेपी सांसद कंगना रनौत और योगगुरु बाबा रामदेव के बीच ‘Generation Gutter’ बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कंगना ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे Gen Z युवाओं को लेकर यह टिप्पणी की थी, जिस पर रामदेव ने उनकी जवानी और पुराने कामों पर सवाल उठाए।
रामदेव की टिप्पणी पर कंगना ने इंस्टाग्राम के जरिए तीखा पलटवार किया। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर टिप्पणी को लेकर रामदेव को घेरा और पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली फटकार और माफी का भी जिक्र किया। कंगना ने कहा कि उन्हें चरित्र का पाठ पढ़ाने की जरूरत नहीं है।
कंगना ने रामदेव पर महिलाओं को लेकर मर्यादा की सीमा लांघने का आरोप भी लगाया। वहीं, विवाद बढ़ने के बाद रामदेव ने कहा कि वह इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहते और देश उनके योगदान को जानता है।
इस तरह ‘Generation Gutter’ से शुरू हुआ विवाद कंगना की जवानी, निजी जिंदगी, चरित्र और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।