लखीमपुर खीरी में बाढ़ का कहर, कई गांव जलमग्न, स्कूल बंद

लखीमपुर खीरी। बनबसा बैराज से 1.91 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद शारदा नदी खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। पलिया, भीरा और बिजुआ क्षेत्र के कई गांवों में पानी घुस गया है। खेत डूबने से फसलों को नुकसान हुआ है और कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा है।

पलिया के कई गांवों में घरों में पानी भरने से लोग छतों पर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण नाव के सहारे आवागमन और जरूरी सामान जुटा रहे हैं। कुछ इलाकों में दूषित पानी पीने की शिकायत भी सामने आहै।

उधर, घाघरा नदी के कटान से धौरहरा क्षेत्र के चकदहा गांव में करीब 20 घर खतरे की जद में हैं। नदी अब तक फसलों समेत करीब 160 हेक्टेयर जमीन काट चुकी है। जसनगर और नया पिंड के करीब 35 परिवार घर छोड़कर मंडी समिति और स्कूलों में शरण लिए हुए हैं।

जमुआरी नदी का जलस्तर बढ़ने से कई गांवों का संपर्क भी कट गया है। सड़क और पुलिया पर कई फीट पानी बह रहा है। हालात को देखते हुए जिले में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 3 सितंबर को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular