टाटा विवाद में जिमी टाटा की एंट्री: भाई नोएल से अलग रुख, चंद्रशेखरन और RBI के फैसले पर लगाई मुहर

नई दिल्ली। रतन टाटा के छोटे भाई और सर रतन टाटा ट्रस्ट (SRTT) के सबसे वरिष्ठ ट्रस्टी जिमी नवल टाटा ने टाटा ग्रुप के आंतरिक विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के तीसरे कार्यकाल का समर्थन किया है। इसके साथ ही जिमी ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के उस निर्देश पर भी सहमति जताई है, जिसके तहत होल्डिंग कंपनी ‘टाटा संस’ को ‘अपर-लेयर’ एनबीएफसी (NBFC) नियमों के अंतर्गत शेयर बाजार में लिस्टिंग करानी होगी।
दिलचस्प बात यह है कि जिमी का यह रुख उनके भाई नोएल टाटा से बिल्कुल उलट है, जो टाटा संस की लिस्टिंग और चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति दोनों का विरोध कर चुके हैं।
शांत जीवन जीते हैं 85 वर्षीय जिमी टाटा
पुणे में बेहद सादगी और निजी जीवन जीने वाले 85 वर्षीय जिमी टाटा ने एक साथी ट्रस्टी के साथ बातचीत में ट्रस्ट के गवर्नेंस और कामकाज को लेकर ये विचार साझा किए। 1989 से सर रतन टाटा ट्रस्ट से जुड़े जिमी इसके तीन ‘स्थायी ट्रस्टियों’ (जिमी टाटा, नोएल टाटा और जहांगीर जहांगीर) में से एक हैं। वे और जहांगीर जहांगीर आमतौर पर ट्रस्ट की बैठकों और सार्वजनिक चर्चाओं से दूर ही रहते हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular