कमला हैरिस और बराक ओबामा ने चली ऐसी चाल, फ्रेंच फ्राई बेचने को मजबूर हुए ट्रंप

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में कुछ ही हफ्तों का समय बचा है और दोनों ही उम्मीदवार जनता को लुभाने में जुटे हुए हैं। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप रविवार को पेन्सिलवेनिया के एक मैकडोनाल्ड स्टोर पहुंचे और फ्रेंच फ्राई बनाने लगे। फ्राई बनाते हुए उन्होंने अपनी डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी कमला हैरिस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्होंने फास्ट फूड चेन में ‘कमला से 15 मिनट ज्यादा काम किया है।’
दरअसल, अमेरिका की उप राष्ट्रपति और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से खुद को एक मिडिल क्लास से आने वाला कैंडिडेट बताया है और कहा है कि उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों में मैकडोनाल्ड में भी काम किया है। पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी उनके मध्यम वर्गीय परिवार से आने के लिए उनको अमेरिका के लिए अच्छा उम्मीदवार बताया है। डोनाल्ड ट्रंप उनके इसी मिडिल क्लास प्रचार पर कटाक्ष करने के लिए पेन्सिलवेनिया पहुंचे हैं।
फ्राई कुक बनकर किया प्रचार
पेन्सिलवेनिया के मैकडोनाल्ड ड्राइव थ्रू जाकर ट्रंप एक शैफ की तरह तैयार हुए और वहां काम करने वाले वर्कर्स से बातचीत की। उनसे फ्राई लेने के लिए काफी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसके बाद उन्होंने कहा, “यहां भीड़ को देखो, वे बहुत खुश हैं क्योंकि उनके पास उम्मीद है। उन्हें उम्मीद की जरूरत है।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने अब कमला से 15 मिनट ज़्यादा काम किया है।”
पेंसिल्वेनिया पर नजर
पिछले महीने पेंसिल्वेनिया के इंडियाना में एक सभा के दौरान ट्रंप ने हैरिस की पिछली नौकरी का हवाला देते हुए कहा था, “मैं फ्राई कुक के रूप में काम करना चाहता हूं, ताकि देख सकूं कि यह कैसा होता है।”
5 नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले के आखिरी हफ्तों में दोनों उम्मीदवार पेंसिल्वेनिया में लगातार सभा कर रहे हैं, चुनाव में जीत के लिए पेंसिल्वेनिया एक अहम राज्य माना जाता है। ट्रंप और हैरिस दोनों ही नेता इस राज्य पर नजर टिकाए
हुए हैं।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular