नताशा स्टेनकोविक ने साड़ी में फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, तो रूमर्ड बॉयफ्रेंड ने दिया ऐसा रिएक्शन

हार्दिक पांड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक का हाल ही में नया गाना तेरे करके आया था. वहीं अब एक्ट्रेस को एक इवेंट में देखा गया जहां एक्ट्रेस ने अपने सिजलिंग लुक से सभी को हैरान कर दिया। उनके इस लुक की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब खुद नताशा ने भी साड़ी में फिगर फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर की हैं।
ग्रे कलर की खूबसूरत साड़ी पहने नताशा स्टेनकोविक काफी हसीन दिख रही हैं। साड़ी को उन्होंने मैचिंग स्लीव्लेस ब्लाउज के साथ पेयर किया है। मैचिंग ईयररिंग्स और खुले बालों में एक्ट्रेस बेहद सिजलिंग दिख रहीं हैं। तस्वारों में उन्हें अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वे अलग-अलग अंदाज में पोज करती दिखाई दे रही हैं।
नताशा स्टेनकोविक की इन फोटोज पर जहां फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे, वहीं उनके बेस्ट फ्रेंड और रूमर्ड बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स ने भी उनकी तारीफ कर दी है। उन्होंने फायर इमोजी शेयर कमेंट किया है।
बता दें कि नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने इसी साल जुलाई में एक जॉइंट पोस्ट करते हुए अपना तलाक अनाउंस किया था। दोनों ने पोस्ट में लिखा था कि वे मिलकर अपने बेटे अगत्स्य की परवरिश करेंगे। हार्दिक से अलग होने के बाद नताशा का नाम उनके दोस्त एलेक्जेंडर एलेक्स के साथ जुड़ रहा है। दोनों को कई बार साथ में वक्त गुजारते भी देखा जा चुका है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular