‘ड डर्टी पिक्चर 2’ पर जल्द शुरू होगा काम? सुर्खियों में विद्या बालन का बयान

विद्या बालन फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ में नजर आने वाली हैं। अभिनेत्री फिल्म का जोरो-शोरों से प्रमोशन कर रही हैं। यह मूवी दिवाली के अवसर पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसी बीच एक इंटरव्यू में विद्या ने अपने करियर की चर्चित फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ के सीक्वल पर बात की है। साथ ही इस पर बड़े अपडेट से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
हाल ही में अभिनेत्री ने ‘द डर्टी पिक्चर’ को लेकर बताया कि जब फिल्म निर्माता मिलन लूथरिया उनके पास फिल्म का ऑफर लेकर आए तो उन्होंने इसे करने की ठान ली थी। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि वह फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर 2’ के सीक्वल में काम करने के लिए उत्साहित हैं। विद्या बालन ने साझा किया कि वह हमेशा ‘द डर्टी पिक्चर’ करने के लिए उत्सुक थीं। अपने आस-पास के लोगों की राय के विपरीत, जिन्होंने किरदार को लेकर उन्हें चेतावनी दी थी।
फिल्म चुनाव को बताया सबसे अच्छा निर्णय
विद्या ने कहा कि उन्हें उस तरह की भूमिका की पेशकश नहीं की गई थी और वह इसे अपने करियर का सबसे अच्छा निर्णय मानती हैं। विद्या ने याद करते हुए कहा, ‘मुझे याद है कुछ लोग कहते थे कि आप जानती हैं, लेकिन आपकी छवि बहुत अलग है, मैंने कहा कौन सी छवि है? मैंने कहा मैंने अभी अपना करियर शुरू किया है, मैंने अभी कुछ ही फिल्में की हैं। मैं किसी छवि तक सीमित नहीं रहना चाहती।’
सीक्वल का हिस्सा बनेंगी विद्या?
विद्या बालन का यह निर्णय फलदायी साबित हुआ। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनना चाहेंगी, तो उन्होंने कहा, ‘मुझे अच्छा लगेगा। मैं इसके लिए तैयार हूं। मैं इसके लिए पूरी तरह से तैयार हूं और मुझे लगता है कि, हां, यह बहुत अच्छा होगा। आप जानते हैं कि मुझे एक दिलचस्प भूमिका किए हुए काफी समय हो गया है।’
मूल फिल्म में थे ये स्टार
फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ साल (2011) में रिलीज हुई थी। मूवी सिल्क स्मिता के जीवन पर आधारित थी। इसमें विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। वहीं, तुषार कपूर और नसीरुद्दीन समेत कई सितारे प्रमुख भूमिकाओं में थे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular