परिणीति चोपड़ा ने बदला लुक, बोलीं नई फिल्म नए बाल

मुंबई । हाल ही में स्ट्रीमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में अपने काम से सबके दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अगली फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है।
अभिनेत्री ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उन्हें नए हेयर स्टाइल में देखा जा सकता है। पहली तस्वीर में वह एक सैलून के अंदर मिरर सेल्फी लेती दिख रही हैं। उनके बाल फॉयल में लिपटे हुए देखे जा सकते है।
दूसरी तस्वीर में वह अपनी कार के अंदर वेवी नेक लेंथ हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, नई फिल्म, नए बाल। इसके साथ ही अभिनेत्री ने सैलून वालों का शुक्रिया किया। कहा, मुझे ये बहुत पसंद आए।
परिणीति के करियर पर नजर डाले तो उन्हें आखिरी बार नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग मूवी ‘अमर सिंह चमकीलाÓ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला की पत्नी अमरजोत कौर की भूमिका निभाई थी। इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित इस फिल्म का संगीत ग्रैमी और ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान ने दिया था। ‘अमर सिंह चमकीलाÓ को इसकी कहानी, अभिनय और संगीत के लिए प्रशंसा मिली।
परिणीति ने 2023 में राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा से ग्रैंड वेडिंग की थी। दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते सोशल प्लेटफॉर्म पर दिख जाते हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों ने विंबलडन मैच भी देखा था। पिछले साल 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में द लीला पैलेस में इस जोड़े ने शाही शादी की थी। इस समारोह में उनके दोस्त, परिवार और फिल्म बिरादरी के सदस्य शामिल हुए थे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular