फिल्म द साबरमती रिपोर्ट का ट्रेलर जारी, पत्रकार की भूमिका में खूब जंचे विक्रांत मैसी

द साबरमती रिपोर्ट के टीजर में भारत के हालिया इतिहास की एक चौंकाने वाली और प्रभावशाली घटना की झलक देखने मिली थी. लेकिन ये बस उस हादसे की झलक थी। मेकर्स ने अब तक दर्शकों को दिलचस्प पोस्टर्स के साथ बांधे रखा था। वहीं अब उस कड़वी सच्चाई को दिखाने वाली फिल्म का दमदार ट्रेलर को रिलीज हो गया है।
27 फरवरी 2002 की सुबह साबरमती एक्सप्रेस में क्या हुआ, इसकी सच्चाई को दिखाते हुए, द साबरमती रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार किया जाने वाला ट्रेलर अब सामने आ गया है। ये ट्रेलर हमें एक ऐसी घटना के सफर पर ले जाता है, जिसने भारत के सामाजिक और सांस्कृतिक चेहरे को बदल दिया। इस घटना पर ये नजरिया कभी ज्यादा चर्चा में नहीं आया, लेकिन इसने कई जिंदगियों को प्रभावित किया है।
विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा पत्रकारों के किरदारों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ट्रेलर से ये साफ हो गया है कि यह फिल्म एक गहरी छाप छोड़ेगी, जो इस दिल दहला देने वाली घटना की सच्चाई को उजागर करेगी और दर्शकों को जागरूक करेगी। इस ट्रेलर में हिंदी भाषी और अंग्रेजी पत्रकारों के बीच का वैचारिक अंतर सामने लाया गया है, जो पश्चिमी प्रभाव से इंस्पायर होते हुए भी दुखद घटनाओं की राजनीति और कवरेज को प्रभावित करते हैं।
बालाजी मोशन पिक्चर्स, बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का एक डिविजन और विकिर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले प्रेजेंट, द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी, राशी खन्ना और रिद्धि डोगरा लीड रोल में हैं। फिल्म को धीरज सरना ने डायरेक्ट और शोभा कपूर, एकता आर कपूर, अमूल वी मोहन और अंशुल मोहन ने प्रोड्यूस किया है। द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर 2024 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular