लेटेस्ट न्यूज़
1 Jun 2025, Sun

दर्शकों पर फिर से जादू चलाने आ रही ‘स्नो व्हाइट’, ‘वंडर वुमन’ की अभिनेत्री का दिखेगा खतरनाक अंदाज

डिज्नी की क्लासिक कहानी ‘स्नो व्हाइट’ अब एक नए रूप में 21 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आएगी। इस फिल्म का निर्देशन मार्क वेब (द अमेजिंग स्पाइडर-मैन के निर्देशक) ने किया है। वहीं, इसका निर्माण ‘विकेड’ के निर्माता मार्क प्लैट और जैरेड लेबॉफ ने किया है।
यह फिल्म 1937 में आई डिज़्नी की क्लासिक एनीमेशन फिल्म का एक लाइव-एक्शन म्यूजिकल संस्करण है, जिसमें रैचेल जेग्लर (वेस्ट साइड स्टोरी) ने स्नो व्हाइट की मुख्य भूमिका निभाई है और गैल गैडोट (वंडर वुमन) उनकी सौतेली मां और बुरी रानी के रूप में नजर आएंगी।
नए ट्रेलर में क्या है खास बात
नए ट्रेलर में फिल्म के भव्य निर्माण डिजाइन, प्रसिद्ध पात्रों जैसे बैशफुल, डॉक, डोपी, ग्रम्पी, हैप्पी, स्लीपी और स्नीजी की झलक दिखाई गई है। साथ ही, इसमें ‘वेटिंग ऑन अ विश’ नाम के एक नए मूल गाने का भी प्रस्तुत किया गया है। यह गाना ईजीओटी विजेता बेन्ज पासेक और जस्टिन पॉल की ओर से तैयार किया गया है। उन्हें ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’ जैसी फिल्मों के लिए पहचाना जाता है।
अगले साल रिलीज होगी फिल्म
डिज्नी की ‘स्नो व्हाइट’ 21 मार्च 2025 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म क्लासिक स्टोरी के नए संस्करण के रूप में दर्शकों को एक जादुई अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार है।

By Prabhat Pandey

प्रभात पांडेय आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार और दिशा एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक हैं। निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने वाले प्रभात पांडेय प्रेरणा और सकारात्मकता के प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *