41 साल के अरबपति को डोनाल्ड ट्रंप ने सौंपी नासा की कमान, पहली प्राइवेट स्पेस फ्लाइट से खास कनेक्शन

वॉशिंगटन, एजेंसी। अमेरिकी चुनाव जीतने वाले डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी 2025 को 47 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ से पहले उन्होंने कई अहम डिपार्टमेंट्स के प्रमुखों की घोषणा की है। अब उन्होंने अमेरिका में नासा के प्रशासक को नामित किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने जेरेड इसाकमैन को नासा प्रशासक के रूप में नामित किया है। जेरेड इसाकमैन ट्रंप की नई सरकार में राष्ट्रीय वैमानिकी और अंतरिक्ष प्रशासन यानी नासा के प्रशासक के तौर पर काम करेंगे।
ट्रंप ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करके इसकी सूचना दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जेरेड को नासा का प्रशासक नामित करने पर मुझे बहुत खुशी हो रही है। ये एक बेहतरीन बिजनेस लीडर, पायलट, ऐस्ट्रनाट और एक योग्य नेता हैं। जेरेड इसाकमैन ने 25 सालों से एकीकृत भुगतान और वाणिज्य प्रौद्योगिकी कंपनी शिफ्ट 4 के संस्थापक और सीईओ के तौर पर काम किया है।
नासा को बड़ी ऊंचाइयों तक ले जाने का भरोसा
एक दशक से ज्यादा समय तक जेरेड ने ड्रेकन इंटरनेशनल के सीईओ और सह-संस्थापक के रूप में भी काम किया है। ये अपनी असाधारण प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। ट्रंप ने अपने पोस्ट में बताया कि जेरेड को आंतरिक्ष और अन्वेषण में काफी रुचि है। एक आंतरिक्ष यात्री के रूप में उनका अनुभव और लगन नासा को और बड़ी उंचाइयों तक ले जाएगी।
साथ ही ये नासा की स्पेस इकोनॉमी को भी और मजबूती प्रदान करेगी। ड्रेकन इंटरनेशनल एक रक्षा एयरोस्पेस कंपनी है, जो लड़ाकू विमानों के लिए जाना जाता है। नासा के प्रशासक की अहम जिम्मेदारी मिलने पर जेरेड इसाकमैन ने काफी खुश हुए। उन्होंने कहा कि नासा का नेतृत्व करने के लिए वो काफी उत्साहित हैं।
अंतरिक्ष में हैं बहुत सी संभावनाएं
जेरेड मानव इतिहास के सबसे अविश्वसनीय साहसिक काम को करने के लिए काफी रोमांचित हैं। उन्होंने कहा कि “मेरे अंतिम अंतरिक्ष मिशन पर, मेरे चालक दल और मैंने पृथ्वी से काफी दूर तक सफर किया था। ये इतनी ज्यादा दूरी थी कि जितनी पिछले आधे शताब्दी में की होगी। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास से कहा कि मौजूदा समय में दूसरे अंतरिक्ष युग की शुरुआत है। ऐसे में अंतरिक्ष में विनिर्माण, जैव प्रौद्योगिकी, खनन, और शायद नए ऊर्जा स्रोतों के लिए सफलता की बहुत सी
संभावनाएं हैं।

पहली प्राइवेट स्पेस फ्लाइट से खास कनेक्शन
अमेरिकी उद्यमी और अरबपति जेरेड अंतरिक्ष में चलने वाले पहले गैर-पेशेवर अंतरिक्ष यात्री बने थे। पहला अंतरिक्ष मिशन के अलावा 2021 में उन्होंने पृथ्वी की परिक्रमा करने वाली पहली प्राइवेट स्पेस फ्लाइट में टीम का मैनेजमेंट और नेतृत्व किया था।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular