फ्रिज में बन जाता है बर्फ का पहाड़ तो आसानी से पिघलाने के लिए आजमाएं ये टिप्स, बिना डिफ्रॉस्ट के हो जाएगा काम

बदलते समय के साथ फ्रिज का उपयोग इतना ज्यादा बढ़ गया है कि बारिश और सर्दी के मौसम में भी इस इलेक्ट्रिकल अप्लायंसेज का इस्तेमाल होता है। मगर फ्रिज के फ्रीजर में अक्सर बहुत ज्यादा बर्फ जम जाती है, और इसे साफ करने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। वैसे तो लोग फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करके आसानी से साफ कर लेते हैं, लेकिन इसका एक नुकसान भी है।
दरअसल जब आप फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट करते हैं तो फ्रिज की कूलिंग भी बंद हो जाती है। ऐसे में फ्रिज में रखे फल-सब्जियां और खाने-पीने का सामान खराब होने के खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप हम आपको बर्फ पिघलाने का घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं। जो बहुत ही आसान होने के साथ ही उपयोगी भी है।
गरम पानी की बाल्टी
फ्रीजर में जरूरत से ज्यादा बर्फ जम जाए या बर्फ का पहाड़ जैसा ही देखने लगे तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। इसे आसानी से पिघलाने के लिए आप एक छोटी बाल्टी में तेज पानी कर लीजिए। आपको बाल्टी का साइज फ्रीजर के हिसाब से देखना होगा। ताकि गर्म पानी की बाल्टी आराम से फ्रीजर के अंदर रखी जा सके। इसके रखने के कुछ देर में ही बर्फ पिघलने लगेगी।
छोटी बाल्टी नहीं होने पर करें ये उपाय
अब आप सोच रहे होंगे कि अगर छोटी बाल्टी ना हो तो इस नुस्खे को नहीं अपनाया जा सकता क्या। तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। दरअसल छोटी बाल्टी ना होने पर आप कॉफी के मग में गर्म पानी को भर लीजिए। अब धीरे-धीरे फ्रीजर में डालते जाएये। इस ट्रिक की मदद से भी फ्रीजर का जमा बर्फ आसानी से पिघल जाएगा।
लकड़ी का चम्मच आएगा काम
कई दफा फ्रिज में जमा बर्फ का पहाड़ गर्म पानी की मदद से भी आसानी से साफ नहीं होता है। इसलिए गर्म पानी डालने के साथ आप लड़की के चम्मच की मदद से भी फ्रिज को साफ कर सकते हैं। इससे कुछ ही देर में फ्रीजर से पूरा बर्फ क्लीन हो जाएगा। सबसे अच्छी बात है कि डिफ्रॉस्ट भी नहीं करना पड़ेगा।
हेयर ड्रायर भी है मददगार
अगर आपको गर्म पानी से बर्फ पिघलाना झंझट का काम लगता है तो आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको नॉर्मल स्पीड पर हेयर ड्रायर को चलाना होगा, इससे कुछ ही देर में फ्रीजर का बर्फ पिघल जाएगा। यह ट्रिक आसान होने के साथ ही बेहद काम की भी है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आर्यावर्त क्रांति इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular