चाय-कॉफी के साथ इन चीजों का कॉम्बिनेशन सेहत के लिए खतरनाक! एक्सपर्ट ने चेताया

आजकल ज्यादातर लोग अपनी सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं। किसी के लिए ये दिन की पहली एनर्जी होती है, तो किसी के लिए आदत। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय-कॉफी के साथ खाई जाने वाली कुछ ऐसी चीजें हैं जो आपकी सेहत को धीरे-धीरे नुकसान पहुंचा सकती हैं? जी हां, चाय या कॉफी के साथ कुछ लोग स्नैक्स के रुप में कई चीजें लेते हैं। लेकिन ये कॉम्बिनेशन ऐसे होते हैं, जो शरीर में एसिडिटी, गैस, पोषक तत्वों की कमी, और यहां तक कि हार्मोनल असंतुलन तक पैदा कर सकते हैं।
सबसे बड़ी समस्या ये है कि ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं है। अगर आप भी अपने सेहत को सही रखना चाहते हैं तो इन बैड कॉम्बिनेशन के बारे में पता होना जरूरी है। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि वो कौन सी चीजें हैं, जिन्हें चाय या कॉफी के साथ नहीं खाना चाहिए।
ड्रीप फ्राई चीजों का सेवन
क्लीनिकल डायटिशियन आंचल शर्मा बताती हैं कि, चाय और कॉफी के साथ क्या चीजें खाई जा रही हैं। इसका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। कुछ लोगों को चाय के साथ समोसा, ब्रेड पकोड़ा या बाकी ड्रीप फ्राई चीजें काफी पसंद आती हैं। लेकिन ये चीजें सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। दरअसल, चाय में टैनिन पाया जाता है तो तेल और मसालेदार खाने के साथ मिलकर गैस, एसिडिटी और पेट फूलने जैसी समस्या पैदा कर सकता है। इस स्थिति में शरीर में आयरन का अब्जॉर्प्शन भी ठीक से नहीं हो पाता है।
आयरन से भरपूर चीजें
एक्सपर्ट के मुताबिक, चाय या कॉफी के साथ आयरन से भरपूर चीजें भी नहीं खानी चाहिए। क्योंकि चाय में ऑक्सलेट पाया जाता है , जो आयरन के साथ मिलकर इसके अब्जॉर्प्शन को रोकता है। इससे शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। इसलिए चाय के साथ आयरन वाली चीजें खाने से बचें।
दही से बनी चीजें भी नुकसानदायक
चाय या कॉफी के साथ दही से बनी चीजें या दही का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि चाय की तासीर गर्म और दही की ठंडी होती है,जो की शरीर के लिए बेहद खराब कॉम्बिनेशन है। ऐसे में अगर आप चाय के साथ पराठा और दही खाते हैं तो इसे आज से ही बंद कर दें। ये पेट में जलन, पेट फूलने जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
चाय और बिस्कुट भी नहीं है सही
डायटिशियन गीतिका चोपड़ा के मुताबिक, चाय के साथ बिस्कुट का कॉम्बिनेशन भी अच्छा नहीं होता है। क्योंकि इसमें रिफाइंड, मैदा और शुगर के साथ ही अनहेल्दी फैट मिलाए जाते हैं। जब आप चाय के साथ इन्हें लेते हैं तो ये ब्लड शुगर को अचानक से बढ़ा देते हैं।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आर्यावर्त क्रांति इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular