लेटेस्ट न्यूज़
14 May 2026, Thu

कैलोरी बर्न से दिन भर एनर्जी… जिम में पसीना बहाने के बजाय अपनाएं ये ‘स्मार्ट’ वर्कआउट टिप्स

आज की लाइफ न सिर्फ बिजी है बल्कि तेजी से दौड़ भी रही है। ऐसी लाइफ और इस बीच बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल हमें छोटी उम्र में ही बीमारियों का शिकार बना रहा है। इसलिए सलाह दी जाती है कि अच्छी डाइट और फिजिकली एक्टिव रहना चाहिए। क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे स्मार्ट वर्कआउट टिप्स हैं जिन्हें फॉलो करके कैलोरी तेजी से बर्न की जा सकती है। बताया जाता है कि नॉर्मल इंसान को दिनभर में 2000 कैलोरी लेनी चाहिए। लेकिन टेस्टी फूड्स और आलस की वजह से लोग हाई कैलोरी इंटेक के रूटीन को फॉलो कर रहे हैं।
एक्सपर्ट्स कहते हैं कि आपको न सिर्फ कैलोरी इंटेक पर फोकस करना है बल्कि ये भी देखना है कि आप इसे कैसे बर्न कर सकते हैं। रोजाना सैर, अच्छी डाइट के अलावा कुछ वर्कआउट्स को करके भी कैलोरी बर्न की जा सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही कैलोरी बर्न वर्कआउट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।
वजन घटाने के लिए कैलोरी बर्न करनी चाहिए। लेकिन इसके लिए देर तक ट्रेडमिल पर पसीना बहाना अब स्लो और लॉन्ग स्ट्रेटेजी है। आप आसान और स्मार्ट तरीकों को अपनाकर तेजी से फैट बर्न कर सकते हैं। इस तरह बॉडी में पूरे दिन एनर्जी भी बनी रहती है। हाई कैलोरी के रूटीन की वजह से वजन बढ़ना, हार्ट की बीमारियों का खतरा, टाइप-2 डायबिटीज और फैटी लिवर की प्रॉब्लम का होना आजकल कॉमन है। इसके अलावा थकान, पाचन से जुड़ी समस्याएं और ज्वाइंट्स पर प्रेशर जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। जानें आप कैसे स्मार्ट तरीके से तेजी से कैलोरी बर्न कर सकते हैं।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसे वर्कआउट की तलाश में रहते हैं जो तेजी से कैलोरी बर्न करने के साथ पूरे दिन शरीर को एनर्जेटिक भी बनाए रखें। फिटनेस एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ खास एक्सरसाइज न सिर्फ वजन घटाने में मदद करती हैं, बल्कि मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर शरीर को लंबे समय तक एक्टिव भी रखती हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन वर्कआउट्स के बारे में जो हाई कैलोरी बर्न करने में मददगार माने जाते हैं।
फंक्शनल HIIT (हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग)
एक्सपर्ट कहते हैं कि ये एक्सरसाइज का एक मॉडर्न टाइप है जिसे अगर रोजाना किया जाए तो हार्ट रेट बढ़ता है। इसका फायदा है कि इस वर्कआउट को करने के बाद भी बॉडी कैलोरी बर्न के मूड में रहती है। इससे आप दिन की 500 से 700 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं और मेटाबॉलिज्म भी एक्टिव रहता है। इससे पूरी बॉडी को ताकत मिलती है और स्टेमिना भी बूस्ट होता है।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग
इसे लंबे समय तक कैलोरी बर्न करने का बेहतरीन तरीका माना जाता है। इसे रोजाना करें तो शरीर में लीन मसल्स बनती हैं। मसल्स को मजबूत बनाने के अलावा इससे पोस्चर में सुधर और बॉडी बैलेंस जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं। साथ ही शरीर में पूरे दिन स्थिर ऊर्जा बनी रहती है।
बॉक्सिंग भी है एक बढ़िया तरीका
आप चाहे तो बॉक्सिंग करके भी बॉडी को नेचुरली मजबूत बना सकते हैं। हर पंच, किक और मूवमेंट से बॉडी की मांसपेशियां एक्टिव हो पाती है। इसे आप सही तरीके और रेगुलर करते हैं तो 600 से 800 कैलोरी बर्न हो सकती है। इससे एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है जिससे एनर्जेटिक रहने में हेल्प मिलती है।
फिजिकल एक्टिविटी कार्डियो
ट्रेडमिल रनिंग, साइकलिंग या दूसरी कार्डियो एक्सरसाइज हमारे हार्ट रेट को नॉर्मल रखने में हेल्पफुल हैं। कार्डियो को रोजाना करें तो इससे शरीर ज्यादा कैलोरी खर्च करता है और स्टैमिना मजबूत होता है। इस फिजिकल एक्टिविटी से दिल और फेफड़े मजबूत होते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से विशेषज्ञ राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें। आर्यावर्त क्रांति इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।