नई दिल्ली। मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 7 सितंबर को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में हवाओं की रफ्तार 40 से 80 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है। बिजली गिरने और वज्रपात की भी चेतावनी है।
यूपी के मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, कानपुर, अयोध्या और गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मौसम खराब रहेगा।
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी की हवाओं और सक्रिय मौसमी सिस्टम के कारण कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बिजनौर, पीलीभीत, सीतापुर, कानपुर, बहराइच, हरदोई, शाहजहांपुर, रायबरेली, उन्नाव, इटावा, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, अयोध्या, देवरिया और गोरखपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।
बिहार में भी तेज बारिश का दौर
बिहार के कई जिलों में भी भारी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, गोपालगंज, रोहतास, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और मुंगेर में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।


