तहसील में भंडारे का आयोजन एसडीएम ने पूजा अर्चना के साथ की शुरुआत

सुल्तानपुर..

नवरात्र महानवमी पर तहसील परिसर के कर्मचारियो ने उप जिलाधिकारी गरिमा सौनकिया के संयोजन में भंडारे का आयोजन किया। जहां सैकड़ो की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मिली जानकारी के अनुसार उप जिलाधिकारी गरिमा व तहसीलदार अभिनव सिंह समेत राजस्व कर्मियों के सहयोग से तहसील परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया था। देवी मां के चित्र पर पूजा अर्चना करते हुए गरिमा ने भंडारे की शुरुआत की और प्रसाद वितरण में हिस्सा लिया। यहां गरिमा सौनकिया ने बताया की तहसील परिसर परिवार की ओर से महानवमी में भंडारे का आयोजन किया गया था इसमें सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा।नवरात्र के पावन पर्व पर इस तरीके के आयोजनों से आपसी एकता भाईचारा बढ़ता है वही कर्मचारियों में नई ऊर्जा का संचार होता है।

 

उन्होंने सभी से भंडारे में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की।यहां लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया नवरात्रि के पर्व में देवी की आराधना से पूरे जिले में विशेष प्रकार की ऊर्जा प्रवाहित हो रही है। भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया है इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक इंद्र प्रताप सिंह सुनील मिश्रा संतराम शुक्ला सर्वेंद्र पटेल राजेश श्रीवास्तव समेत दर्जनों राजस्व कर्मी मौजूद रहे।

अन्य ख़बर

Most Popular