आदि गोमती धोपाप धाम घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियां तेज, सीओ ऋतिक कपूर ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

बीडीओ नीलिमा गुप्ता लगातार कर रहीं निगरानी, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और गोताखोरों की तैनाती के इंतजाम

लंभुआ (सुल्तानपुर)। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के शाहगढ़ कुटीवा ग्राम पंचायत स्थित आदि गोमती धोपाप धाम घाट पर मूर्ति विसर्जन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। घाट पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और लाउडस्पीकर के माध्यम से निगरानी सहित सुरक्षा के विभिन्न इंतजाम किए जा रहे हैं। वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोरों की तैनाती भी की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर

मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर ने आदि गोमती धोपाप धाम घाट पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर की गई बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जरूरी इंतजामों का निरीक्षण किया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुरक्षित बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। घाट पर सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

बीडीओ नीलिमा गुप्ता कर रहीं तैयारियों की मॉनिटरिंग

वहीं, खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता सुबह से ही घाट पर चल रही तैयारियों की लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं। वह संबंधित कर्मचारियों के साथ व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि मूर्ति विसर्जन से पहले सभी जरूरी इंतजाम समय से पूरे किए जा सकें।

Ado पंचायत प्रभारी ग्राम पंचायत अधिकारी राजबहादुर,प्रधान प्रतिनिधि शुभम सोनकर सहित संबंधित कर्मचारी घाट पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। वहीं, जिला पंचायत सदस्य चंद्र प्रकाश चतुर्वेदी और राजस्व निरीक्षक प्रकाश भी प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य जरूरी तैयारियों को पूरा कराने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम घाट पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाने में जुटी हुई है, ताकि मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मेराज अहमद की खास रिपोर्ट।

अन्य ख़बर

Most Popular