ब्राह्मण समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता का आह्वान, मंडल स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

पीलीभीत। ब्राह्मण समाज की एकजुटता, सामाजिक सम्मान और संगठनात्मक मजबूती को लेकर रविवार को पीलीभीत में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की बरेली मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न जनपदों से पहुंचे समाज के गणमान्य लोगों ने प्रतिभाग किया। सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा के साथ समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, समाज के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करने तथा चुनौतियों का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से मुकाबला करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित संतोष मिश्रा एवं पंडित रामवीर मिश्रा ने मंगलाचरण और स्वस्तिवाचन के साथ किया। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का जिलाध्यक्ष अशोक बाजपेयी तथा जिला महामंत्री दीपक शुक्ला ने अंगवस्त्र एवं पुष्पमालाएं भेंटकर स्वागत किया। बैठक की अध्यक्षता पूरनपुर के वरिष्ठ शिक्षाविद एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ओमप्रकाश पांडेय ने की। संजय पांडेय एवं जिला महामंत्री दीपक शुक्ला के संयुक्त संचालन में बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ी।
सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों पर जताई चिंता
बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष ने संगठन की गतिविधियों, विस्तार और आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से विचार रखे। वक्ताओं ने विभिन्न राजनीतिक दलों में ब्राह्मण समाज के प्रति कथित उपेक्षापूर्ण रवैये और विरोधी गतिविधियों पर नाराजगी जताई। एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम, यूजीसी से जुड़े विषयों तथा सरकारी नियुक्तियों में सामान्य वर्ग की भागीदारी और उपेक्षा जैसे मुद्दों पर भी समाज की चिंताओं को सामने रखा गया।
वक्ताओं ने कहा कि समाज के सामने मौजूद चुनौतियों का सामना करने के लिए आपसी मतभेद भुलाकर एक मंच पर आना जरूरी है। संगठन की मजबूती ही समाज की सामूहिक आवाज को प्रभावी बना सकती है। इसके लिए लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे में रहकर योजनाबद्ध तरीके से अपनी बात शासन और प्रशासन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
संजय पांडेय को मिली मंडल महामंत्री की जिम्मेदारी
संगठन विस्तार के क्रम में बैठक में महत्वपूर्ण नियुक्ति की घोषणा की गई। बरेली मंडल में महासभा को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय की अनुमति और प्रदेश अध्यक्ष त्रिभुवन शर्मा के आदेशानुसार संजय पांडेय को मंडल महामंत्री नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की अपेक्षा जताई।
डॉ. राखी मिश्रा को सम्मानित कर बढ़ाया शिक्षा जगत का गौरव
शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने पर पीलीभीत के प्राचीनतम महाविद्यालय उपाधि महाविद्यालय की प्रथम महिला प्राचार्य नियुक्त हुईं डॉ. राखी मिश्रा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने इसे महिला सशक्तीकरण और शिक्षा जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक संस्थानों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी समाज के लिए सकारात्मक संदेश है।
महिला और जिला कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां
महिला संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाने के लिए महिला जिलाध्यक्ष गीता मिश्रा और जिला महामंत्री सूर्यबाला शर्मा ने नई जिम्मेदारियां सौंपीं। इसके तहत नीलम द्विवेदी को जिला उपाध्यक्ष (महिला), किरण दीक्षित एवं शांति ध्यानी को जिला मंत्री नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी में मुकेश शर्मा और अशोक शर्मा को जिला मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा समाज को एकजुट करने की अपेक्षा की गई।
भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के बैंक खाते का विमोचन
बैठक के दौरान संगठन की स्थानीय इकाई पीलीभीत के ट्रस्ट भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट के बैंक खाते का विधिवत विमोचन भी किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित सुरेंद्र पांडेय एवं मंडल अध्यक्ष ब्रह्मानंद शर्मा ने प्रदेश एवं मंडल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की उपस्थिति में इस कार्य को संपन्न कराया। इसे संगठन की सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
कार्यक्रम में प्रमोद उपाध्याय, अशोक गौड़, अनुज मिश्रा, राहुल चौबे, गजेंद्र पांडेय, महेश पाठक, कौशल सारस्वत, वीरेंद्र शुक्ला, विमल शर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, डॉ. सुषमा दीक्षित, रमेश चंद्र पांडेय, धीरेंद्र मिश्रा, अवधेश पाठक, दिनेश मिश्रा, विवेक अवस्थी, रणवीर पाठक, हर्षिता अग्निहोत्री, राजीव राय, आशीष दीक्षित, अमित अवस्थी, हरिओम बाजपेयी, अमित दीक्षित, केशव दीक्षित, डॉ. नरेंद्र दीक्षित, रतन नाथ मिश्रा, महेश मिश्रा, आलोक मिश्रा, डॉ. जितेंद्र नाथ मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, पवन मिश्रा, अमित पाठक, अविनाश चंद्र मिश्रा, सुशील कुमार शुक्ला, प्रदीप त्रिवेदी, विक्रांत शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, संजीव शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, छैल बिहारी शर्मा एवं सुबोध दीक्षित सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। प्रदेश एवं मंडल के विभिन्न जनपदों से पहुंचे अतिथियों और पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
महंत अनिल पांडेय को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बैठक के समापन से पूर्व पूरनपुर शनिधाम के महंत शास्त्री अनिल पांडेय के गोलोकवासी होने पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। अंत में संगठन की एकजुटता, सामाजिक समरसता, संगठन विस्तार और समाज के सम्मान की रक्षा के संकल्प के साथ बैठक का विधिवत समापन किया गया।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular