पीलीभीत। इकरा पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित वार्षिक मेला विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन के साथ अपनी रचनात्मक क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर बना। विद्यालय परिसर में सुबह से ही चहल-पहल रही। कहीं खेलों की रोचक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र बनीं तो कहीं खानपान के स्टॉलों पर लोगों की भीड़ नजर आई। विद्यार्थियों और अभिभावकों की सहभागिता ने आयोजन को खास बना दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेशनल बुक स्टेशनर्स के संचालक सैय्यद शारिक अली ने फीता काटकर किया। मेले में विद्यार्थियों ने अपने प्रयासों से विभिन्न स्टॉल सजाए और पूरे उत्साह के साथ उनकी जिम्मेदारी संभाली। आयोजन के दौरान लकी ड्रॉ भी निकाला गया। सुहेलदेव पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद जुल्फिकार अली ने पुरस्कार वितरित किए। स्टेशनरी की दुकान को सर्वश्रेष्ठ सजावट के लिए प्रथम स्थान मिला। प्रधानाचार्य अखलाक हसन खान ने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को किताबी शिक्षा से इतर व्यवहारिक अनुभव देने के साथ उनमें सहयोग, आत्मविश्वास और सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने आयोजन में शामिल अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों का आभार जताया। मेले की व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय भूमिका निभाने पर प्रभारी शबाना खान और अफसर अहमद को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। इस मौके पर प्रबंधक इकबाल हसन खान, एजाज हसन खान, सखावत उल्लाह खान, मुमताज अहमद, कमाल शम्सी, शहजाद शम्सी, हमजा, वसीम उद्दीन खान, मधु सक्सेना, रजनी सक्सेना, गुलफिशा, सीमा, कैफ रजा, मेहविश खान, आरिफा तस्लीम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सुबह 11 बजे शुरू हुआ यह आयोजन शाम चार बजे यादगार पलों के साथ संपन्न हुआ।
बाल दिवस पर इकरा कॉलेज में उमड़ा उत्साह, विद्यार्थियों ने मेले में दिखाई प्रतिभा
34359
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

