जनता दर्शन में दिखा सीएम योगी का अभिभावक रूप: क्रिकेटर बनने का सपना लेकर पहुंचे 8वीं के छात्र की की काउंसलिंग, मदद का किया वादा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में एक संवेदनशील अभिभावक के रूप में नजर आए। फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान गोंडा से आए कक्षा आठ के छात्र प्रिंस साहू ने मुख्यमंत्री से क्रिकेटर बनने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। बच्चे के खेल के प्रति जुनून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने करीब चार से पांच मिनट तक उसकी काउंसलिंग की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
‘पढ़-लिखकर प्रिंस बनो, क्रिकेट में भी एडमिशन करवा देंगे’
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रिंस को स्नेहपूर्वक समझाते हुए कहा, “बेटा, तुम्हारा नाम प्रिंस है, इसलिए पढ़-लिखकर प्रिंस बनो। हम क्रिकेट में भी तुम्हारा एडमिशन करवा देंगे।” सीएम योगी ने छात्र को आश्वस्त किया कि उसकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और उचित क्रिकेट कोचिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
आर्थिक तंगी बन रही थी सपनों में बाधा
गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र स्थित पड़री पारासराय गांव निवासी प्रिंस साहू आठवीं कक्षा में पढ़ता है। प्रिंस को बचपन से ही क्रिकेट का गहरा शौक है और वह इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है। हालांकि, परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह न तो अकादमी की फीस भर पा रहा था और न ही क्रिकेट किट खरीद पा रहा था। इसी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर वह जनता दर्शन में मुख्यमंत्री के पास पहुंचा था।
खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की सलाह
मुख्यमंत्री ने प्रिंस को समझाया कि वह अभी आठवीं कक्षा में है, इसलिए खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्र को सलाह दी कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे और इस सत्र में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो, जिसके बाद उसके क्रिकेट कोचिंग में दाखिले की व्यवस्था कराई जाएगी। सीएम ने जोर देकर कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन के साथ शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
जनता दर्शन में अधिकारियों को सख्त निर्देश
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुर्सियों पर बैठे प्रत्येक फरियादी के पास पहुंचकर उनके प्रार्थना पत्र लिए और समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
• जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए।
• इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए सीएम ने कहा कि धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा; अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट मिलते ही तत्काल आर्थिक मदद जारी की जाएगी।
• इसके अतिरिक्त पुलिस, राजस्व, शिक्षा और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर शीघ्र समाधान के आदेश दिए गए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में एक संवेदनशील अभिभावक के रूप में नजर आए। फरियादियों की समस्याएं सुनने के दौरान गोंडा से आए कक्षा आठ के छात्र प्रिंस साहू ने मुख्यमंत्री से क्रिकेटर बनने के लिए आर्थिक सहायता और कोचिंग की व्यवस्था कराने की गुहार लगाई। बच्चे के खेल के प्रति जुनून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने करीब चार से पांच मिनट तक उसकी काउंसलिंग की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
‘पढ़-लिखकर प्रिंस बनो, क्रिकेट में भी एडमिशन करवा देंगे’
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रिंस को स्नेहपूर्वक समझाते हुए कहा, “बेटा, तुम्हारा नाम प्रिंस है, इसलिए पढ़-लिखकर प्रिंस बनो। हम क्रिकेट में भी तुम्हारा एडमिशन करवा देंगे।” सीएम योगी ने छात्र को आश्वस्त किया कि उसकी खेल प्रतिभा को निखारने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक सहायता और उचित क्रिकेट कोचिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
आर्थिक तंगी बन रही थी सपनों में बाधा
गोंडा जिले के इटियाथोक क्षेत्र स्थित पड़री पारासराय गांव निवासी प्रिंस साहू आठवीं कक्षा में पढ़ता है। प्रिंस को बचपन से ही क्रिकेट का गहरा शौक है और वह इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है। हालांकि, परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह न तो अकादमी की फीस भर पा रहा था और न ही क्रिकेट किट खरीद पा रहा था। इसी समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर वह जनता दर्शन में मुख्यमंत्री के पास पहुंचा था।
खेल के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान देने की सलाह
मुख्यमंत्री ने प्रिंस को समझाया कि वह अभी आठवीं कक्षा में है, इसलिए खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान देना बेहद आवश्यक है। उन्होंने छात्र को सलाह दी कि वह मन लगाकर पढ़ाई करे और इस सत्र में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो, जिसके बाद उसके क्रिकेट कोचिंग में दाखिले की व्यवस्था कराई जाएगी। सीएम ने जोर देकर कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए मेहनत और अनुशासन के साथ शिक्षा भी उतनी ही जरूरी है।
जनता दर्शन में अधिकारियों को सख्त निर्देश
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुर्सियों पर बैठे प्रत्येक फरियादी के पास पहुंचकर उनके प्रार्थना पत्र लिए और समस्याएं सुनीं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
• जनता की शिकायतों का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए।
• इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने आए लोगों को आश्वस्त करते हुए सीएम ने कहा कि धन के अभाव में किसी का उपचार नहीं रुकेगा; अस्पताल से इलाज का एस्टीमेट मिलते ही तत्काल आर्थिक मदद जारी की जाएगी।
• इसके अतिरिक्त पुलिस, राजस्व, शिक्षा और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को सौंपकर शीघ्र समाधान के आदेश दिए गए।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular