‘अगर मसाज करने और स्पा चलाने वाली…’, एग्जिट पोल में आप के पिछड़ने पर बोले संजय सिंह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को एग्जिट पोल की भविष्यवाणियों को खारिज कर दिया। आईपको बता दें कि एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने का अनुमान लगाया गया था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मसाज देने वाली, स्पा चलाने वाली कंपनियां अगर एग्जिट पोल कराएंगी तो आप जानते हैं कि एग्जिट पोल का क्या हाल होगा। मैं सभी से केवल यही अनुरोध करूंगा कि वे 8 फरवरी तक इंतजार करें।
संजय सिंह ने दावा किया कि आप भारी बहुमत के साथ दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है। लोग हमारे द्वारा उठाए गए मुद्दों से सहमत हैं। कई एग्जिट पोल में दिल्ली में सत्तारूढ़ आप पर भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई, जबकि कांग्रेस को एक और हार का सामना करना पड़ा। मैट्रिज़ एक्ज़िट पोल ने राजधानी में कांटे की टक्कर की भविष्यवाणी की है। अनुमान के मुताबिक, बीजेपी को 35-40 सीटें मिलेंगी, जबकि आप को 32 से 37 सीटें मिलने का अनुमान है. सर्वे में कांग्रेस को शून्य से एक सीट दी गई है।
पीपुल्स पल्स एग्जिट पोल में कहा गया है कि एनडीए को 51 से 60 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि आप को 10 से 19 सीटें मिल सकती हैं। दावा किया गया है कि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। पीपुल्स इनसाइट एग्जिट पोल के मुताबिक, एनडीए को 40 से 44 सीटें, आप को 25 से 29 सीटें और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here