हमारी कोशिश है कि इंडिया गठबंधन साथ रहे, वो हमें ज्यादा सीटें दें: अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सपा की भागीदारी पर कहा कि हमारी कोशिश है कि वहां इंडिया गठबंधन साथ मिलकर लड़ें। पिछली बार हमारे दो विधायक थे। हमें उम्मीद है जहां हमारे दो विधायक थे, वो हमें सीटें भी ज्यादा देंगे और हम पूरी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ खड़े होंगे।
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। राज्य में एक चरण में चुनाव होगा। हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सपा को एक भी सीट नहीं दी थी जबकि महाराष्ट्र में सपा के दो विधायक थे तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वहां सपा की भागीदारी होगी।
इसके पहले, अखिलेश यादव ने लालबाग स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कहा कि आज महर्षि वाल्मीकि जयंती के दिन उनसे प्रेरणा लेते हुए हम सब संकल्प लेते हैं कि समाज में भेदभाव खत्म हो, समय-समय पर ऊंच नीच पैदा होती है, उसको समाप्त किया जाए। इस मौके पर बड़ी संख्या में उनके साथ सपा कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

Aryavartkranti Bureau
Aryavartkranti Bureauhttp://www.aryavartkranti.com
आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।
अन्य ख़बर

Most Popular