रोहित ब्रिगेड ने दुबई में लहराया तिरंगा, न्यूजीलैंड टीम को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता

नई दिल्ली, एजेंसी। 12 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है… भारत ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब का सूखा समाप्त कर लिया है। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को चार विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया। वहीं रोहित शर्मा की सेना ने दुबई में तिरंगा लहराया। भारत ने हाइब्रिड मॉडल के तहत अपने सभी मैच दुबई के मैदान पर खेले और एक भी हार नहीं झेली।
न्यूजीलैंड ने फाइनल में 252 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारत ने 49 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर चेज किया। भारत ने न्यूजीलैंड से फाइनल में हार का हिसाब बराबर कर लिया है। न्यूजीलैंड ने साल 2000 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराया था। कीवी टीम ने इसके अलावा 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल जीता था।
लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 105 रन की साझेदारी हुई। गिल 50 गेंद में 31 रन बनाकर आउट हुए। कुछ गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद के बाद विराट कोहली दो गेंद में एक रन ही बनाकर एलबीडब्ल्यू हो गए। रोहित 83 गेंद में 76 रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर ने 62 गेंद में 48 रन की पारी खेली। उन्होंने अक्षर के साथ 61 रन की साझेदारी की लेकिन 39वें ओवर में सेंटनर का शिकार बने। अक्षर 40 गेंद में 29 रन बनाकर पवेलियन लौटे। हार्दिक पंड्या 18 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें काइल जैमीसन ने आउट किया। जबकि केएल राहुल और रविद्र जडेजा नाबाद लौटे।
वहीं, पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत सधी हुई थी। विल यंग और रचिन रविंद्र ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 57 रन की साझेदारी हुई। वरुण चक्रवर्ती ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने यंग (15) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। रचिन रविंद्र 29 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। केन विलियमसन 14 गेंद में 11 रन ही बना पाए। टॉम लैथम ने 30 गेंद में 14 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 34 रन की पारी खेली। डेरिल मिचेल ने कीवी टीम के लिए सबसे ज्यादा 63 रन की पारी खेली। उन्हें शमी ने आउट किया। इसके बाद कप्तान मिचेल सैंटनर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं माइकल ब्रेसवेल शतकीय पारी खेलकर नाबाद लौटे। टीम इंडिया की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट लिए। फिलहाल, भारत को खिताब जीतने के लिए 252 रन चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here