लेटेस्ट न्यूज़
12 Jul 2025, Sat

18 साल पहले की थी लव मैरिज, दोबारा बनाया नया बॉयफ्रेंड, फिर पति को दी ऐसी खौफनाक मौत, देवर ने भाभी को पहुंचाया जेल

सिद्धार्थनगर। इन दिनों पूरे देश में राजा रघुवंशी मर्डर केस खूब सुर्खियों में है। राजा की पत्नी ने शादी के महज चंद दिन बाद ही बॉयफ्रेंड की खातिर पति को मरवा डाला। अब ऐसा ही एक और खौफनाक मामला उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से भी सामने आया है। यहां रहने वाली एक महिला की 18 साल पहले लव मैरिज हुई थी। दो साल पहले उसका अपने से 8 साल छोटे युवक संग अफेयर चला। पति से भी बॉयफ्रेंड की दोस्ती करवाई। फिर जब पति को दोनों पर शक हुआ तो फिल्मी स्टाइल में पति को मार डाला। उसके बाद तीन दिन तक दोनों गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड मजे से घूमते फिरते रहे।
महिला पहले पति को मंदिर लेकर गई। वहां जहर मिला प्रसाद पति को खिलाया। जैसे ही पति बेहोश हुआ, उसने प्रेमी के संग मिलकर पति को राप्ती नदी के पुल से नीचे फेंक दिया। उसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंच गई। जानकारी के मुताबित, महिला ने 18 साल पहले लव मैरिज की थी। फिर प्रेमी के लिए उसने पति की हत्या कर डाली। पुलिस ने 8 दिन बाद नदी किनारे मृतक का कंकाल बरामद किया।
भाई के आरोप पर पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड खुल गया। पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड को भी अरेस्ट किया है। जानकारी के अनुसार, ढेबरुआ थाना क्षेत्र के रेहकट नजरगढ़वा गांव में 48 वर्षीय कन्नन रहते थे। उन्होंने ने 18 साल पहले 35 वर्षीय संगीता से लव मैरिज की थी। शादी के बाद सब कुछ अच्छे से चल रहा था। दोनों को 12 साल का बेटा भी हुआ। 2 साल पहले संगीता की मुलाकात बलरामपुर के रहने वाले अनिल शुक्ला उर्फ विवेक (27) से ट्रेन में हुई। दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। वह ललिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर धर्मपुर गांव का रहने वाला है।
25 फीट ऊंचे पुल से फेंक दिया पति को
संगीता ने अनिल की मुलाकात अपने पति कन्नन से भी करवाई। अनिल का उसके घर अक्सर आना जाना लगा रहता था। कन्नन को इसी बीच पत्नी और अनिल के रिश्ते की भनक लग गई। वह रोक-टोक करने लगा। संगीता हर बार सिर्फ दोस्ती की बात कहकर मामले को टाल देती थी। पति जब ज्यादा विरोध करने लगा तो संगीता ने प्रेमी संग मिलकर उसकी हत्या का प्लान बनाया। 2 जून को संगीता ने घूमने का प्लान बनाया। अनिल को भी बुला लिया। तीनों कार में सवार होकर श्रावस्ती में मौजूद विभूति नाथ मंदिर पहुंचे। वापस आते समय बीच रास्ते में प्रसाद में जहर मिलाकर कन्नन को खिला दिया। इसके बाद बलरामपुर जिले के कोड़ारी पुल पर कार रोकी। फिर पति कन्नन के शव को 25 फीट ऊंचे पुल से राप्ती नदी में फेंक दिया। फिर 2 जून को थाने जाकर पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
मृतक के भाई को हुआ था भाभी पर शक
कन्नन के भाई बाबूलाल को संगीता पर शक था। उसने फिर 9 जून को ढेबरुआ थाने में दोबारा कन्नन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने संगीता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकारी। फिर पुलिस ने बलरामपुर के कोड़ारी पुल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कन्नन का कंकाल बरामद किया। अब संगीता और उसका बॉयफ्रेंड अनिल, दोनों ही जेल में बंद हैं। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

By Aryavartkranti Bureau

आर्यावर्तक्रांति दैनिक हिंदी समाचार निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, शिक्षा और कल्याण के माध्यम से सामाजिक बदलाव लाने की प्रेरणा और सकारात्मकता का प्रतीक हैं।