नई दिल्ली। रूप नगर इलाके में नाले पर बना एक फुटओवर ब्रिज अचानक भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला नाले में गिर गई। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने नाले से महिला को निकाल कर पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां महिला की मौत हो गई। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय महिला पुल से गुजर रही थी, तभी अचानक ब्रिज का एक हिस्सा ढह गया और वह सीधे नीचे नाले में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी, लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि फुटओवर ब्रिज काफी जर्जर हालत में था, जिसे लेकर पहले भी शिकायतें की गई थीं। लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

