तेहरान, एजेंसी। ईरान के संसद अध्यक्ष ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत से इनकार किया है। मोहम्मद बगेर कलीबाफ ने एक्स पर लिखा कि अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है, और वित्तीय और तेल बाजारों में हेरफेर करने और अमेरिका और इज़राइल जिस दलदल में फंसे हैं, उससे बचने के लिए फ़ेक न्यूज़ का इस्तेमाल किया जा रहा है।
सोमवार को उनका यह पोस्ट अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान समझौता करने के लिए तैयार है और अमेरिकी दूत एक सम्मानित ईरानी नेता से बात कर रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को उस ईरानी नेता का नाम बताने से इनकार कर दिया, जिसके साथ अमेरिका तीन हफ्ते से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत कर रहा है।ट्रंप ने कहा कि वार्ताकार एक शीर्ष व्यक्ति है, जो उस देश में सबसे सम्मानित है।इस बीच, ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर कालीबफ ने अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की बातचीत होने से इनकार किया है।
कालीबफ ने एक्स पर लिखा, ‘अमेरिका के साथ कोई बातचीत नहीं हुई है, और वित्तीय व तेल बाजारों में हेरफेर करने तथा उस दलदल से बचने के लिए ‘फेक न्यूज’ (फर्जी खबरों) का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें अमेरिका और इजराइल फंसे हुए हैं।
अमेरिकी सेना ने किया ईरानी नेतृत्व का सफाया
ट्रंप ने फ्लोरिडा के पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए स्पष्ट किया कि अमेरिका ‘दूसरे’ सर्वोच्च नेता के साथ बातचीत नहीं कर रहा है। ट्रंप का परोक्ष तौर पर इशारा अयातुल्ला खामेनेई के बेटे मुज्तबा खामेनेई की ओर था।ट्रंप ने कहा कि हम एक ऐसे व्यक्ति से बातचीत कर रहे हैं जिनके बारे में मेरा मानना है कि वह सबसे सम्मानित हैं और नेता हैं।
ट्रंप ने कहा, कभी-कभार आपको (खामेनेई की ओर से) कोई बयान देखने को मिलेगा, लेकिन हमें नहीं पता कि वह जीवित हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरानी नेतृत्व का सफाया कर दिया है।खबरों के मुताबिक, ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत होने से इनकार किया है, लेकिन यह स्वीकार किया है कि क्षेत्र के कुछ देश तनाव कम करने के प्रयास कर रहे हैं।

