नई दिल्ली। तमिलनाडू के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेते ही एक्टर विजय एक्शन मोड में दिखाई दिए। मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने ही विजय ने पब्लिक से जुड़े तीन अहम फैसलों पर साइन कर दिए। इनमें 200 यूनिट फ्री बिजली, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ड्रग्स तस्करी पर रोक लगाने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन का निर्णय शामिल है।
बता दें कि चेन्नई में शपथ ग्रहण समारोह तुरंत विजय ने अपने पहले आधिकारिक दस्तावेजों पर साइन किए। उनके इन तीन फैसलों से संदेश जा रहा है कि उनकी सरकार का पहला फोकस पब्लिक को राहत देने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है। 200 यूनिट तक फ्री बिजली देने के निर्णय को मिडिल क्लास और लोअर इनकम क्लास के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री विजय के बड़े निर्णय
200 यूनिट मुफ्त बिजली सप्लाई
नशीली दवाओं से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स
महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स
वहीं, तमिलनाडु में ड्रग्स स्मगलिंग और नशे के व्यापार पर रोकथाम के लिए विजय ने स्पेशल टास्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। यह टीम पूरे तमिलनाडु में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क और स्मगलिंग गिरोहों पर एक्शन लेगी।
सीएम बनते ही एक्शन में एक्टर विजय, फ्री बिजली, महिला सुरक्षा और ड्रग तस्करी से जुड़े 3 आदेशों पर किए साइन

